फेसबुक-इंस्टाग्राम पर धमकी भरा वीडियो डालना पड़ा महंगा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पटोरी में सोशल मीडिया पर धमकी भरा वीडियो पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया. हत्या का केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर गंभीर सवाल उठाती है.

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी में सोशल मीडिया पर धमकी भरा वीडियो पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया. हत्या के एक मामले में केस वापस लेने का दबाव बनाने के आरोप में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी को पटोरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है.

हत्या का केस वापस लेने के लिए वीडियो से दी थी धमकी

पटोरी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान चांदपुर धमौन निवासी स्वर्गीय सकलदेव राय के पुत्र अरुण भाई चस्का के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, 29 मई 2026 को चांदपुर धमौन निवासी मनीष कुमार ने पटोरी थाना कांड संख्या 163/26 दर्ज कराया था. शिकायत में उन्होंने बताया था कि वर्ष 2024 में उनकी पत्नी की हत्या हुई थी. इस मामले में तीन आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि एक आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी की गई थी.

जेल से छूटने के बाद बनाने लगे दबाव

प्राथमिकी के अनुसार, आरोप है कि जेल से छूटने के बाद संबंधित पक्ष के लोग हत्या का मामला वापस लेने के लिए लगातार दबाव और धमकी देने लगे.

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि वैशाली जिले की एक युवती और अरुण भाई चस्का ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर केस वापस नहीं लेने पर दुष्प्रचार कर फंसाने की धमकी दी.

सत्यापन के बाद हुई गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के सत्यापन के बाद आरोप सही पाए गए. इसके बाद पुलिस ने आरोपी अरुण भाई चस्का को गिरफ्तार कर लिया.

उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढे़ं: कल्याणपुर: बॉक्स से रुपये निकालने के दौरान सांप ने डसा, इलाज के दौरान महिला की मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >