Samastipur News:पोषण अभियान को दें जन आंदोलन का रूप : डीएम

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में पोषण अभियान अन्तर्गत जिला समन्वय समिति की बैठक हुई.

Samastipur News:समस्तीपुर : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में पोषण अभियान अन्तर्गत जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. इसमें पोषण माह के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी. जिलाधिकारी द्वारा पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पोषण अभियान की वर्त्तमान स्थिति की चर्चा करते हुए समन्वय समिति के सदस्यों को बताया गया कि पोषण अभियान मुख्य लक्ष्य 0-6 वर्ष के बच्चों में 2 प्रतिशत की वार्षिक दर नाटापन, कम वजन एवं अल्प पोषण को कम करना तथा 3 प्रतिशत की वार्षिक दर से 0-6 माह से 59 माह के बच्चों एवं 15-49 वर्ष किशोरी एवं महिलाओं में एनिमिया को कम करना है. लक्ष्य प्राप्ति हेतु विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर पोषण अभियान को जन आंदोलन का रूप देते हुए लोगों को दैनिक व्यवहार में परिवर्तन लाना है. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि कुपोषित बच्चों की पहचान करना है. जिलाधिकारी द्वारा जन आंदोलन डैश बोर्ड पर गतिविधियों की इंट्री की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए बताया गया कि पोषण माह के अन्तर्गत जन आंदोलन डैश बोर्ड पर 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025 तक गतिविधियों को अपलोड किया जाना है. जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों प्रतिदिन डैशबोर्ड पर इंट्री करने को कहा गया सभी विभागों को आने वाले शेष दिनों में गतिविधियों को लक्ष्य के अनुरूप एवं जन आंदोलन डैशबोर्ड पर इंट्री कराने का निर्देश दिया गया. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अन्तर्गत योग्य लाभुकों को योजना का लाभ देने एवं योजना का प्रचार-प्रसार हेतु सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >