Samastipur News:कलश यात्रा के साथ आज से शुरु होगा महाविष्णु यज्ञ

प्रखंड के औरा में आज से होने वाले श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है.

Samastipur News:हसनपुर : प्रखंड के औरा में आज से होने वाले श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है. यज्ञ समिति के अध्यक्ष कुंदन सिंह ने बताया कि इसमें किसी को किसी कोई प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ यज्ञ से समिति के स्वयंसेवक चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे. मेटल डिटेक्टर से जांच की जायेगी. धावादल भ्रमणशील रहेगा. उन्होंने बताया कि यज्ञ समिति में धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ लोगों को स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्य शिविर भी लगाये जायेंगे. इसमें आंख जांच शिविर व एक्यूप्रेशर आयोजित होगा. रविवार की सुबह कलश यात्रा निकाली जायेगी. कथा वाचिका जया किशोरी का प्रवचन होगा. आगामी 2 जून को कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जायेगा. मौके पर जिपा सुजीत कुमार सिंह, रामपदार्थ मंडल, राजीव कुमार मंडल, ललन यादव, गोपाल पासवान आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >