समस्तीपुर: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार युवती नेहा झा का मोबाइल रिकॉर्ड अब जांच के केंद्र में है. जानकारी के अनुसार, मोबाइल में शराब तस्करी से जुड़े संपर्क और अन्य अहम जानकारियां होने की बात सामने आ रही है. ऐसे में जांच टीम की कार्रवाई और मोबाइल रिकॉर्ड से मिलने वाले संभावित सुराग पर लोगों की नजर है.
शराब तस्करी की जांच के लिए SIT गठित
जानकारी के अनुसार, रेल पुलिस ने मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया है. हालांकि, इस संबंध में अभी तक समस्तीपुर रेल पुलिस को आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है.
मामले में स्थानीय जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के फर्स्ट AC कोच से शराब तस्करी के आरोप में एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया गया था.
फर्स्ट AC कोच से 75 लीटर शराब बरामद
ट्रेन के समस्तीपुर जंक्शन पहुंचने के बाद RPF इंस्पेक्टर अविनाश क्रोशिया और आरक्षी दीपक कुमार ने ट्रेन के संबंधित कोच की तलाशी शुरू की. तलाशी के दौरान बैग में रखी विदेशी शराब बरामद की गयी. इसके बाद एक युवक और युवती को हिरासत में लिया गया.
पुलिस के अनुसार, 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के H-1 कोच की बर्थ संख्या 7 से नेहा कुमारी, बारी वार्ड 12, थाना सिंघियाघाट और इशान कुमार, पुरुषोत्तम गार्डन मकान संख्या 12, करनाल वार्ड 10, थाना सदर, जिला करनाल, हरियाणा के कब्जे से कुल 75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी.
मोबाइल रिकॉर्ड से मिल सकते हैं अहम सुराग
अब जांच टीम गिरफ्तार युवती के मोबाइल रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है. जांच में मोबाइल से मिले संपर्क, बातचीत और अन्य डिजिटल जानकारी से शराब तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क के बारे में सुराग मिलने की उम्मीद है.
फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और मोबाइल रिकॉर्ड से सामने आने वाली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें
स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में शराब तस्करी मामले की जांच, गिरफ्तार युवती के मोबाइल रिकॉर्ड पर नजर
