Samastipur: वामपंथी दलों ने जुलूस निकाल कर समाहरणालय के समक्ष किया प्रदर्शन

केंद्र सरकार के खिलाफ भाकपा माले, माकपा एवं भाकपा जुड़े कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक से जुलूस निकाला.

समस्तीपुर. केंद्र सरकार के खिलाफ भाकपा माले, माकपा एवं भाकपा जुड़े कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक से जुलूस निकाला. समाहरणालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने शहर के स्टेशन चौक से अपने-अपने हाथों में झंडे, बैनर एवं मांगों से संबंधित नारे लिखी तख्तियां लेकर जुलूस निकाला. जुलूस नारे लगाकर स्टेशन चौक, स्टेशन रोड, पुरानी पोस्ट आफिस रोड, चीनी मिल चौक, चौराहा, स्टेडियम गोलंबर होते हुए समाहरणालय पर प्रदर्शन किया. जुलूस अंबेडकर स्थल पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया. अध्यक्षता माकपा जिला सचिव रामाश्रय महतो, भाकपा जिला सचिव सुरेंद्र कुमार मुन्ना एवं भाकपा माले जिला सचिव उमेश कुमार ने संयुक्त रूप से की. सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव उमेश कुमार ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान वामपंथी दलों के प्रयास से मनरेगा को कानूनी दर्जा दिया गया. मनरेगा ऐसा क्रांतिकारी कदम था. जिसका फायदा ग्रामीण व गरीब परिवारों को मिला. इसने लोगों को रोजगार का कानूनी हक दिया. ग्राम पंचायतों को ताकत मिली. लेकिन केंद्र सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया है. न सिर्फ महात्मा गांधी का नाम हटाया, बल्कि मनरेगा का स्वरूप मनमाने ढंग से बदल दिया. मोदी सरकार ने इस कानून को कमजोर करके देश के किसानों, श्रमिकों और गरीबों के हितों पर हमला किया है. सभा को संबोधित करते हुए माकपा जिला सचिव रामाश्रय महतो ने मोदी सरकार से मनरेगा का बदले गये नाम जी राम जी वापस लेने, मनरेगा कानून से महात्मा गांधी का नाम हटाने की साजिश बंद करने, मनरेगा में संपूर्ण राशि का वहन केंद्र सरकार द्वारा करने, मजदूरी बढ़ाने, मनरेगा को कृषि से जोड़ने की मांग की. भाकपा जिला सचिव सुरेंद्र कुमार मुन्ना ने किसानों- मजदूरों से जन विरोधी- फासीवादी मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर कर आंदोलन तेज करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा का मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाकर मोदी सरकार महात्मा गांधी की पुन: हत्या की साजिश कर रही है. जिसे वाम दल कामयाब नहीं होने देगी. इसके खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान किया. मौके पर संयुक्त वाम दलों द्वारा 5-6 जनवरी को जिला के सभी प्रखंडों पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की गई. सभा को भाकपा माले के जीबछ पासवान, उपेंद्र राय, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ललन कुमार, अमित कुमार, सुरेश पंडित, महेश कुमार, भाकपा के गजेंद्र प्रसाद चौधरी, अनिल प्रसाद, शंकर प्रसाद साह, रामचंद्र राय, शत्रुधन पंजी, मो. मुन्ना, अर्जुन कुमार, महेंद्र नारायण राय, माकपा के रामदयाल भारती, शाहजफर इमाम, सत्यनारायण सिंह, रामसागर पासवान, रघुनाथ राय, रामप्रकाश यादव, उपेंद्र राय आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >