Religious news from Samastipur:भू-स्वामी बता मंदिर में जड़ा ताला, आक्रोश

प्रखंड के बोरिया पंचायत स्थित वार्ड संख्या तेरह में एक पुराना हनुमान मंदिर में कतिपय लोगों ने मंदिर की जमीन पर मालिकाना हक जताते हुए मंदिर में ताला लगा दिया.

Religious news from Samastipur:विभूतिपुर : प्रखंड के बोरिया पंचायत स्थित वार्ड संख्या तेरह में एक पुराना हनुमान मंदिर में कतिपय लोगों ने मंदिर की जमीन पर मालिकाना हक जताते हुए मंदिर में ताला लगा दिया. इस कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त है. गांव में शांतिभंग होने की संभावना बढ़ गई है. बताया गया है कि मंदिर की चहारदीवारी निर्माण का कार्य ग्रामीणों द्वारा शुरू कराया गया. एक ग्रामीण वहां पहुंचकर काम को रुकवा दिया. उन्होंने दावा किया कि उक्त जमीन उनकी है और उनसे बिना पूछे किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता. वहीं दूसरी ओर, ग्रामीणों का कहना है कि यह मंदिर वर्षों पुराना है और गांव की आस्था का प्रतीक है. लोगों ने बताया कि उनके पूर्वजों से यह परंपरा चली आ रही है और मंदिर की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए ही बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा था. निर्माण कार्य राेकने के साथ-साथ भगवान के मंदिर में ताला जड़ दिया गया. ग्रामीणों ने प्रशासन से न्याय की मांग की है. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष आनन्द कुमार कश्यप ने घटना से अनभिज्ञता जाहिर की है. बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. इस बीच सरपंच गणेश प्रसाद सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके स्तर से मंदिर की चाभी मांगी गई थी ताकि भगवान का पूजा पाठ हो सके, लेकिन आरोपी ने चाभी देने से इंकार कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >