Karpuri Bus Stop :शिफ्ट के लिए जमीन बनी मुसीबत

नगर निगम प्रशासन को सरकारी भूमि अधिग्रहण करने के लिए काफी खोजबीन करनी पड़ रही है लेकिन सफलता अब तक नहीं मिली है.

Karpuri Bus Stop :समस्तीपुर : नगर निगम प्रशासन को सरकारी भूमि अधिग्रहण करने के लिए काफी खोजबीन करनी पड़ रही है लेकिन सफलता अब तक नहीं मिली है. कूड़ा डंपिंग के लिए हो या वेंडिंग जोन बनाने के लिए, नगर निगम प्रशासन विगत कई वर्षों से मशक्कत कर रहा है लेकिन भूमि की तलाश आज भी जारी है. अब एक बार फिर से कर्पूरी बस पड़ाव को स्थानांतरित करने के लिए नगर निगम पर दबाव बढ़ गया है. इसके लिए भी करीब 15 एकड़ भूमि की खोजबीन शुरू हो गयी है.

– आमलोगों की सुविधाजनक व्यवस्था के लिए विचार-विमर्श करने का मेयर ने लिया निर्णय

मेयर अनीता राम का कहना है कि कर्पूरी बस पड़ाव को स्थानांतरित करने से पहले लोगों से विचार-विमर्श करना जरूरी है कि उसे शहर के किस दिशा में ले जाया जाये. बताते चलें कि विगत तीन साल पूर्व शहर में यातायात के सुगम संचालन में जाम की समस्या के निदान को लेकर तत्कालीन दरभंगा प्रमंडल आयुक्त डॉ. मनीष कुमार ने जिला प्रशासन को कई निर्देश दिया था. इस दौरान आयुक्त ने शहर के बीचोंबीच मौजूद बस पड़ाव को वहां से हटाने का निर्देश दिया था लेकिन कर्पूरी बस पड़ाव को नई जगह पर स्थापित करने में तत्कालीन डीएम शशांक शुभंकर फेल साबित हुए थे.

माेहनपुर में शिफ्ट हुआ बस स्टैंड तो रोजाना जाम से मिलेगी निजात

शहर के लिए जाम की समस्या नासूर बन गई है. कर्पूरी बस पड़ाव के कारण भी जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. शहर में जाम का प्रमुख कारण ई-रिक्शा और टेंपो है. सदर अनुमंडल कार्यालय के सामने ओवरब्रिज पर ई-रिक्शा और टेंपो चालकों द्वारा सवारी बैठाये जाते हैं. कतार में खड़े इन ई-रिक्शा और टेंपो की वजह से लंबा जाम लग जाता है. यही स्थिति कर्पूरी प्रतिमा से लेकर पुराना बस स्टैंड तक का है. जहां दर्जनों ई-रिक्शा और टेंपो सवारी को बैठाने के लिए दिनभर खड़े रहते हैं.

– कर्पूरी बस पड़ाव को स्थानांतरित करने के लिए नगर निगम को 15 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश

पैसेंजर को चढ़ाने एवं उतारने का काम होता है. शहर के जाम को समाप्त करने को लेकर बस स्टैंड को मोहनपुर इंडस्ट्रीयल एरिया में शिफ्ट किया जा सकता है. तत्कालीन नगर निगम के नगर आयुक्त संजीव कुमार ने कर्पूरी बस पड़ाव को दूधपुरा हवाई अड्डा या मोहनपुर इंडस्ट्रीयल एरिया में शिफ्ट करने का प्रपोजल दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त को दिया था. यहां प्रतिदिन बस की 80 व मिनी बस की 90 खेप होती है. वहीं ऑटो का करीब दो हजार फेरा होता है. इससे इतर आपलोगों का कहना है कि नगर निगम प्रशासन ईमानदारी से पहल करे तो भूमि मिल सकती है लेकिन सिर्फ प्रयास हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >