बच्चों के विवाद में हुई थी मलिकौली के लालदेव की हत्या

कल्याणपुर : महज बच्चों के खेलने में शुरू हुए विवाद से पड़ोसियों ने पीट-पीटकर कर लालदेव राय की हत्या कर दी थी.

कल्याणपुर : महज बच्चों के खेलने में शुरू हुए विवाद से पड़ोसियों ने पीट-पीटकर कर लालदेव राय की हत्या कर दी थी. छोटे भाई बीरबल राय के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी में ऐसा कहा गया है. जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है. बताया गया है कि मलिकौली गांव के ही छह लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने गांव के विपिन राय के पुत्र राहुल कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. कहा जा रहा है कि बच्चे को डांटने के कारण विवाद हुआ था. जानकारी के अनुसार बच्चों के बीच विवाद के बाद ग्रामीण विपिन राय के पुत्र राहुल को डांट दिया था. इसी कारण से बदला लेने के उद्देश्य से गांव के विपिन राय सहित अन्य लोगों ने लालदेव पर हमला कर दिया था. विवाद को लेकर समझौता की बात नहीं हुई थी. मामले में पुलिस ने चार लोगों को आरोपित किया है. इसमें से एक को गिरफ्तार कर पूछताछ की बात कही जा रही है. हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस अभी कुछ भी कहने से गुरेज कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >