Samastipur News:आलमीरा का ताला तोड़कर लाखों के गहने व नकदी की चोरी

थाना क्षेत्र के महथी गांव वार्ड 6 निवासी राम विनोद कुमार सिंह के पुत्र प्रवीण कुमार के घर में शनिवार की रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.

Samastipur News:विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के महथी गांव वार्ड 6 निवासी राम विनोद कुमार सिंह के पुत्र प्रवीण कुमार के घर में शनिवार की रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. चोरों ने घर के अंदर आलमीरा का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकद राशि चुरा ली. घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. घटना को लेकर पीड़ित प्रवीण कुमार ने रविवार को थाने में एक आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. इसमें बताया है कि शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चालाकी से घर के अंदर रखी अलमीरा का ताला तोड़ दिया. अलमारी में रखे लगभग 15 भरी सोने के आभूषण और करीब 500 ग्राम चांदी चोरी कर ली. इसके अतिरिक्त चोरों ने लगभग 20 चांदी के सिक्के और नगद 50,000 भी चुरा लिये. चोरी गये सामान की कुल कीमत लाखों रुपये में आकी जा रही है. पुलिस ने प्राप्त आवेदन पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >