Samastipur News:लखोटिया बने मारवाड़ी सम्मेलन के उत्तरी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश बंसल ने रोसड़ा निवासी कृष्ण कुमार लखोटिया को उत्तरी क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है.

Samastipur News:रोसड़ा : बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश बंसल ने रोसड़ा निवासी कृष्ण कुमार लखोटिया को उत्तरी क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. इसके साथ ही हसनपुर के अशोक गोयल को क्षेत्रीय मंत्री व विकास चांद को सदस्यता प्रभारी बनाया गया है. समस्तीपुर के आनंद बंका को प्रमंडलीय उपाध्यक्ष चुना गया है. कार्यकारिणी में रोसड़ा के मान मल गुप्ता, पवन कुमार सिंघी, हसनपुर के अनिल कुमार ड्रोलिया, गौरीशंकर कानोडिया सहित कई नये चेहरे शामिल किये गये हैं. जानकारी देते हुए अपनी नियुक्ति पर हर्ष जताते हुए लखोटिया ने कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन समाज के उत्थान एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए लगातार कार्य करता आ रहा है. पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव से समाज में आ रही बुराइयों को उजागर कर, उनसे बचाव के लिए सम्मेलन विभिन्न कार्यक्रम एवं सेमिनार आयोजित करता है. साथ ही सर्व समाज की सेवा, बिहार को आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप से सुदृढ़ बनाने में भी सम्मेलन अग्रणी भूमिका निभाता है. उत्तरी क्षेत्र की सदस्य संख्या काफी बड़ी है, इसलिए यह जिम्मेदारी मेरे लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने प्रादेशिक नेतृत्व के मार्गदर्शन में अपनी पूरी निष्ठा से इसे निभाने की बात कही. कृष्ण कुमार लखोटिया को उपाध्यक्ष बनाने की खबर से पूरे जिले में खुशी का माहौल है. महेश कुमार मालू, पप्पू शर्मा, विनोद शर्मा, नितेश सर्राफ, मुरारी लाल चौधरी, हर्ष चौधरी, मामराज अग्रवाल, मनोज जाजोदिया, शंभू कनोडिया, सुशील अग्रवाल, दीपक गोयल, मोहित अग्रवाल, आनंद बजाज, दुर्गा गुप्ता, नवल गुप्ता आदि सदस्यों ने नव-निर्वाचित टीम को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >