Agriculture university news from Samastipur:किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में कृषि ज्ञान वाहन वरदान : डा सतपथी

अगर किसान एकजुट हो जाएं तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं. इसी मुहिम के साथ किसानों को संगठित और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का कार्य कृषि ज्ञान वाहन निरंतर कर रहा है.

Agriculture university news from Samastipur:पूसा : अगर किसान एकजुट हो जाएं तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं. इसी मुहिम के साथ किसानों को संगठित और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का कार्य कृषि ज्ञान वाहन निरंतर कर रहा है. इसी कड़ी में डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के माध्यम से बेगूसराय जिले के किसानों के बीच सकारात्मक कृषि ज्ञान वाहन का सफलता पूर्ण परिचालन चार प्रखंड खुदाबांदपुर, चैरिया बरियारपुर, मंझौल, नावकोठी में किया गया. इस वाहन के तहत किसानों को खेतों एवं पशुओं में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए आधुनिक कृषि ज्ञान और तकनीकी सहायता मुहैया कराई गई. इस वाहन ने करीब पांच पंचायत में पहुंच कर करीब 250 किसानों को लाभान्वित करने का कार्य किया. इस वाहन की मदद से किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र, बेगूसराय के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ रामपाल एवं कृषि विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिक के द्वारा कृषि उपकरणों की जानकारी प्रदान की गई. साथ ही साथ कृषि ज्ञान वाहन की नोडल पदाधिकारी डॉ विनिता सतपथी ने किसानों के द्वारा कृषि संबंधित प्रश्नों के समस्याओं का समाधान बताकर उन्हें वैज्ञानिकी विधि से खेती करने के लिए प्रेरित किया. विशेषज्ञों ने इस वाहन की विशेषता के बारे में किसानों को बताया की कैसे यह वाहन किसानों को फसल उगाने से लेकर, रोग नियंत्रण बीज चयन, पानी की बचत और मृदा प्रबंधन के बारे में वीडियो फिल्म के माध्यम से जानकारी देंगे. इससे किसानों के उत्पादन में वृद्धि होगी और उनके आय में सुधार आयेगा. किसानों ने इस परियोजना को लेकर उत्साह व्यक्त किया. इस तरह की सुविधाओं की कमी को महसूस करते हुए इसे एक बड़ा कदम बताया. कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए इसे कृषि विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया. उन्होंने कहा कि ऐसे ज्ञानवर्धक प्रयास न केवल कृषि को लाभकारी बनाएंगे, बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर भी बनायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >