Samastipur News:जेपी की विचारधारा लोकतंत्र की आत्मा

मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई.

Samastipur News:समस्तीपुर : मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर विशेष संगोष्ठी की गयी. मुख्य अतिथि मो. अबू तमीम ने जयप्रकाश नारायण के जीवन मूल्यों, उनके संपूर्ण क्रांति आंदोलन और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि जयप्रकाश का जीवन युवाओं के लिए एक आदर्श है जो हमें सत्य, साहस और सेवा की राह दिखाता है. विशिष्ट अतिथि मोहम्मद अबू सईद ने महाविद्यालय की ओर से आयोजित इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा लोकनायक की विचार धारा आज भी हमारे लोकतंत्र की आत्मा है. हमें उनके सिद्धांतों को शिक्षा और समाज में आत्मसात करना चाहिए. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंजुम वारिस ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जयप्रकाश नारायण की जयंती केवल एक स्मरण नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत भाषण, कविता पाठ और पोस्टर प्रदर्शनी ने माहौल को जीवंत बना दिया. इस अवसर पर डॉ अंजुम वारिस, अशोक कुमार अकेला, सविता कुमारी, डॉ सेराज अहद, डॉ रंजीता कुमारी, मो. इफ्तेखार आलम अंसारी, डॉ रहत करीम, शमीमा फरहत, मो. दानिश, डॉ आशीष कुमार, रंजना कुमारी, फैयाज अहमद, मो. नाजिर, शशि कुमार, विकास मिश्रा, तारिक रजा, स्वाति कुमारी, सकीना बनो, रंजन कुमार, मो. जुल्फिकार आलम, रामशंकर राय, अवधेश कुमार राय, मो. महफूज आलम, प्रमोद कुमार सिंह, कामिनी जयसवाल, संजीत कुमार सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >