Samastipur News:पूसा में 6 घरों का ताला काटकर जेवरात समेत लाखों की चोरी

थाना क्षेत्र के मलिकौर गांव में सोमवार की अहले सुबह चोरों के गिरोह ने आधे दर्जन घरों में घुसकर जेवरात समेत लाखों की चोरी कर ली.

Samastipur News:पूसा : थाना क्षेत्र के मलिकौर गांव में सोमवार की अहले सुबह चोरों के गिरोह ने आधे दर्जन घरों में घुसकर जेवरात समेत लाखों की चोरी कर ली. जानकारी मिली है कि आनंद प्रसाद राय उर्फ बिक्कू राय के घर में पीछे से दीवाल फांद कर घुसे चोरों ने करीब सात सौ रुपये नकद, कान की बाली और नथिया के साथ-साथ कई कीमती बर्तन की चोरी कर ली. इसी तरह अवधेश राय के घर से चोरों ने ग्रिल का ताला काटकर कीमती बर्तन, सुरेश राय के घर से कुछ जेवरात व बर्तन की चोरी कर ली. इधर, तीन अन्य पीड़ित ग्रामीणों में अजय कुमार दास व संजय कुमार दास के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने सारा सामान इधर-उधर बिखेर दिया. चोरों ने अनिल कुमार राय के किचन का दरवाजा तोड़ दिया. चोरी की इस घटना को लेकर पीड़ित घरवालों ने संयुक्त रूप से एक ज्ञात व कुछ अज्ञात के विरुद्ध पुलिस को आवेदन दिया है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी के आधार पर एक ज्ञात आरोपी सेखोपुर गांव निवासी मदन राम के पुत्र प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी प्रिंस से पूछताछ कर रही है. बता दें कि चोरी की इस घटना से एक माह पूर्व भी चोरों ने मलिकौर गांव के एक किराना दुकान में सेंध काटकर कई सामान व गल्ले में रखे कैश की चोरी कर ली थी. ग्रामीणों की मानें तो चोरों ने गांव में एक अन्य जगह सेंट्रल बैंक के समीप बंद पड़े घर का ताला काट दिया था. लेकिन लोगों के जाग जाने के कारण चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे पाये. थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना से संबंधित सामूहिक आवेदन प्राप्त हुआ है. एक संदिग्ध को सीसीटीवी के आधार पर गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही इस घटना का खुलासा कर लिया जायेगा. साथ ही चोरी गये सामानों को बरामद कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >