10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन की तैयारी तेज, 25 जुलाई को होगा संयुक्त कन्वेंशन

बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन ने आगामी 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन करने की घोषणा की है. इस आंदोलन की तैयारी को लेकर 25 जुलाई को समस्तीपुर में एक संयुक्त कन्वेंशन आयोजित किया जाएगा. बैठ�� में केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करने का संकल्प लिया गया.

Samastipur News: बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन की जिला कमेटी की बैठक रविवार को राम सागर पासवान की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक का पर्यवेक्षण संगठन के राज्य महासचिव रामाश्रय महतो ने किया. इसमें आगामी आंदोलन और संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई.

10 अगस्त के कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान

बैठक में जिला सचिव राम दयाल भारती ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश को अघोषित आपातकाल की ओर ले जा रही है. उन्होंने कहा कि इसके विरोध में लगातार संघर्ष चलाया जाएगा.

उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को प्रस्तावित जेल भरो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 25 जुलाई को समस्तीपुर पार्टी कार्यालय में खेतिहर मजदूर यूनियन, किसान सभा और सीटू के संयुक्त बैनर तले कन्वेंशन आयोजित किया जाएगा.

सदस्यता अभियान पूरा करने पर जोर

बैठक में सदस्यता अभियान को अंतिम रूप देने पर भी चर्चा हुई. निर्णय लिया गया कि सभी सदस्यता प्रपत्र हर हाल में 25 जुलाई तक जिला कार्यालय में जमा करा दिए जाएं.

बैठक में संयुक्त सचिव दिनेश पासवान, उमेश प्रसाद सहनी, तारा देवी, उपाध्यक्ष कुंवर सहनी, तिलक सहनी, मदन मोहन दास, पुरुषोत्तम पासवान, वीरेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >