Samastipur : टीएलएम मेले में शिक्षकों ने अपने बौद्धिक स्तर का किया प्रदर्शन

शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय परिसर में संकुल स्तरीय टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) मेले का आयोजन किया गया.

समस्तीपुर . शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय परिसर में संकुल स्तरीय टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) मेले का आयोजन किया गया. उद्घाटन संचालक, समन्वयक व निर्णयक मंडल ने संयुक्त रूप से किया. प्रभारी प्रधानाचार्य सह संचालक डा. ललित कुमार घोष ने कहा कि बच्चों को रोचक व प्रभावी ढंग से शिक्षा ग्रहण करने मे टीएलएम सहायक सिद्ध होता है. टीएलएम के माध्यम से बच्चों की सीखने व समझने की क्षमता विकसित होती है. साथ ही शिक्षकों के नवाचारों को प्रोत्साहन मिलता है. उन्होंने आगे कहा कि टीएलएम का मुख्य उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है. समन्वयक डा. शैलेन्द्र कुमार झा ने कहा कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि तकनीकी और प्रायोगिक ज्ञान देना भी आवश्यक है. टीएलएम का सीधा संबंध पाठ्यपुस्तकों की विषय-वस्तु और छात्रों की समझ से होता है, जिससे उनकी सीखने की क्षमता बढ़ती है. निर्णायक मंडल के सदस्य रवीन्द्र कुमार सुमन, आलोक कुमार, जयशंकर प्रसाद ने सभी प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत टीएलएम का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने शिक्षकों की रचनात्मक सोच और नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि इस मेले से शिक्षकों में नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ. कन्या मध्य विद्यालय कचहरी कैम्पस, प्राथमिक विद्यालय, काशीपुर कन्या व प्राथमिक विद्यालय कांग्रेस भवन ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. मौकै पर राजेश कुमार झा, कविता कुमारी, राजेश कुमार सहित दर्जनों शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >