Samastipur News:खेल मैदान निर्माण को लेकर डीडीसी ने दिये निर्देश

उप विकास आयुक्त शैलजा पांडेय ने मंगलवार को दलसिंहसराय प्रखण्ड क्षेत्र के बसढ़िया व नगरगामा पंचायत में निर्माणाधीन खेल मैदान का निरीक्षण किया.

Samastipur News:दलसिंहसराय : उप विकास आयुक्त शैलजा पांडेय ने मंगलवार को दलसिंहसराय प्रखण्ड क्षेत्र के बसढ़िया व नगरगामा पंचायत में निर्माणाधीन खेल मैदान का निरीक्षण किया. साथ ही अन्य सरकारी योजना का जायजा लेते हुए गुणवतापूर्ण निर्माण को लेकर अधिकारी को निर्देश दिये हैं. डीडीसी ने बसढ़िया पंचायत के वार्ड 9 में बने लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत भवन और मध्य विद्यालय गद्दोवाजिदपुर में निर्माणाधीन खेल मैदान का निरीक्षण किया. इस दौरान मनरेगा योजना में शिकायत की भी जांच करते हुए आवश्यक निर्देश मौजूदा अधिकारी को दिया. इस दौरान उन्होंने नगरगामा पंचायत में निर्माणाधीन रहे खेल मैदान का निरीक्षण करते गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं होने पर कार्रवाई करने की हिदायत दी. मौके पर बीडीओ राजीव कुमार, सीओ नेहा कुमारी, पीओ मनरेगा, बसढ़िया मुखिया हेमंत कुमार सहनी सहित योजना से जुड़े संवेदक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >