Samastipur News:छात्रों के सर्वांगीण विकास में दीक्षारम्भ की महती भूमिका : कुलपति

डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में दीक्षारंभ के दौरान छात्रों में अभिनय कौशल एवं अन्य साफ्ट स्किल के विकास को लेकर भी प्रयास किये जा रहे हैं.

Samastipur News:पूसा : डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में दीक्षारंभ के दौरान छात्रों में अभिनय कौशल एवं अन्य साफ्ट स्किल के विकास को लेकर भी प्रयास किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में बिहार की अभिनेत्री सोनल झा ने ड्रामा व सिनेमा से संबंधित अभिनय के बारे में छात्रों के साथ संवाद किया. उन्होंने कहा कि अभिनय में शिक्षा बहुत मदद करती है. उन्होंने कहा कि मनुष्य की भावनाएं अभिनय के मूल हैं. थियेटर से जुड़े अभिनेता जावेद अख्तर ने भी थियेटर की बारीकियों को लेकर विद्यार्थियों के साथ चर्चा की. थिएटर आर्टिस्ट एवं नृत्यांगना मोना झा ने छात्र एवं छात्राओं को नृत्य की बारीकियों एवं भाव-भंगिमाओं की जानकारी दी. कुलपति डॉ पीएस पांडेय ने दीक्षारंभ के दौरान क्लास लिया. उन्होंने छात्रों को दीक्षारंभ के महत्व के बारे में बताया. कहा कि दीक्षारम्भ एक ऐसा प्रशिक्षण है जो छात्रों के सर्वांगीण विकास में मदद करेगा. उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का असर वे जीवन भर महसूस कर सकेंगे. दीक्षारंभ में सभी नवांगतुक छात्र-छात्राओं को उनकी पसंद के मुताबिक विभिन्न क्लबों से भी जोड़ा गया है. सोमवार को स्पोर्ट्स क्लब, लिटरेरी क्लब, कल्चरल क्लब, आर्ट्स एंड क्राफ्ट क्लब एवं अन्य क्लब से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किये गये. इसमें छात्र- छात्राओं ने भाग लिया. अपनी प्रतिभा प्रदर्शित किये. स्पोर्ट्स क्लब में शामिल विद्यार्थियों के लिए तिरहुत कृषि महाविद्यालय ढोली में फुटबॉल, वालीबाल, एथलेटिक्स एवं अन्य प्रतियोगिताएं की गई. दीक्षारंभ कार्यक्रम 13 दिसंबर तक आयोजित किया जायेगा. जिसका समापन एक वृहत समारोह प्रदक्षिणा से होगा. इसमें सभी विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा व देशभक्ति से संबंधित शपथ भी दिलाई जायेगी. दीक्षारंभ कार्यक्रम के बाद छात्रों का रेगुलर क्लास शुरू होगा. जिसका एकेडमिक कैलेंडर छात्रों को दीक्षारंभ कार्यक्रम के दौरान ही उपलब्ध करा दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >