Samastipur News:हेलमेट परिवार के लिए पहनना जरूरी : थानाध्यक्ष

थाना क्षेत्र के धोबगामा पंचायत स्थित यज्ञस्थल परिसर में पब्लिक-पुलिस की विशेष बैठक आयोजित की गई.

Samastipur News:पूसा : थाना क्षेत्र के धोबगामा पंचायत स्थित यज्ञस्थल परिसर में पब्लिक-पुलिस की विशेष बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि इस थाना के अंतर्गत फिलवक्त बाइक दुर्घटना में युवकों की जान जा रही है. युवाओं से आग्रह करते हुए थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि पुलिस के लिए नहीं, अपने परिवार एवं बच्चों के लिए हेलमेट लगाना अतिआवश्यक है. पुलिस बिना हेलमेट वाले बाइक चालक एवं सवार को पकड़ती है. उसे छुड़वाने के लिए अभिभावकों की तरफ से जोरदार पैरवी की जाती है. अपने बच्चों को छुड़वा कर उसके मनोबल को बढ़ा दिया जाता है. वहीं बच्चा अगले दिन के बाइक दुर्घटना में काल के गाल में समा जाते हैं. आखिरकार दोषी कौन होता है. साथ ही पुलिस ने पब्लिक से शत-प्रतिशत क्राइम कंट्रोल के लिए सहयोग की अपेक्षा रखती है. मौके पर दरोगा बादल कुमार, एएसआई गोरखनाथ सिंह, कुमार सुधांशु सहित दर्जनों ग्रामीण बुद्धिजीवी लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >