उत्तर बिहार में 25-26 अगस्त को गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, वज्रपात को लेकर चेतावनी

उत्तर बिहार के जिलों में 25 और 26 अगस्त को मानसून की गतिविधियां तेज होने की संभावना है. इन दिनों गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिससे किसानों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है.

Bihar Weather Forecast: उत्तर बिहार के जिलों में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा और भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी ग्रामीण कृषि मौसम सेवा बुलेटिन के अनुसार 22 से 26 अगस्त 2026 के दौरान क्षेत्र में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है.

25-26 अगस्त को तेज होगी मानसून की गतिविधि

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सप्ताह की शुरुआत में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. हालांकि, 25 और 26 अगस्त के आसपास क्षेत्र में मानसून की गतिविधियां तेज होने की संभावना है. इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है.

पूर्वानुमानित अवधि में कुल 45 से 65 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना जतायी गयी है. 25-26 अगस्त को बेगूसराय, समस्तीपुर, गोपालगंज, सीवान, वैशाली, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में गरज और बिजली चमकने के साथ मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है.

32 से 36 डिग्री के बीच रहेगा अधिकतम तापमान

पूर्वानुमान के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

हवा में नमी का स्तर सुबह के समय करीब 85 प्रतिशत तक रहेगा, जो दोपहर में घटकर 50 से 55 प्रतिशत के बीच पहुंच सकता है. इस दौरान मुख्य रूप से पुरवा यानी पूर्वी हवाएं 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है.

किसानों को खेतों में काम टालने की सलाह

मौसम विभाग और पूसा कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों को 25 और 26 अगस्त को संभावित भारी बारिश एवं वज्रपात को देखते हुए खेतों में छिड़काव या सिंचाई का काम फिलहाल टालने की सलाह दी है.

किसानों से खेतों में जलजमाव की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है. खराब मौसम के दौरान खुले खेतों या पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने की भी सलाह दी गयी है.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: ताजपुर में बैठक से अधिकांश पदाधिकारी रहे अनुपस्थित, अध्यक्ष ने जताया असंतोष


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Girija nandan sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >