Samastipur News:टास्क फोर्स की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं पर चर्चा

आगामी 14 से 18 दिसंबर तक होने वाले पल्स पोलियो कार्यक्रम के संचालन व नियमित टीकाकरण को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की गई.

प्रतिनिधि, सिंघिया : आगामी 14 से 18 दिसंबर तक होने वाले पल्स पोलियो कार्यक्रम के संचालन व नियमित टीकाकरण को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की गई. इसमें अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि 0 से 5 वर्ष की आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक मिले. अभियान में भाग लेने वाले सभी टीका दलों के लिए प्रशिक्षण सत्र 8 दिसंबर को आयोजित होगा. क्षेत्र में नियमित टीकाकरण कवरेज को सुदृढ़ करने के उपायों पर भी जोर दिया गया. 10 फरवरी 2026 से शुरू होने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रारंभिक योजना व जागरूकता फैलाने पर भी चर्चा की गई. बीडीओ ने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया. ताकि स्वास्थ्य के इन महत्वपूर्ण जन अभियानों को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >