Samastipur News:43 साल बाद मिलेगा हलई थाना को सरकारी भवन

करीब 43 साल बाद हलई थाना को नया सरकारी भवन मिलेगा. काफी मुश्किल में रहकर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को अब राहत मिलेगी.

Samastipur News:मोरवा : करीब 43 साल बाद हलई थाना को नया सरकारी भवन मिलेगा. काफी मुश्किल में रहकर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को अब राहत मिलेगी. 5 करोड़ की लागत से लड़ुआ पंचायत के पंचभिंडा के फोरलेन के बगल में इसका निर्माण कराया गया है. बिहार राज्य पुलिस भवन निर्माण विभाग द्वारा इसके निर्माण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. डीएसपी बीके मेधावी ने कहा है कि जल्द ही इस थाना भवन का उद्घाटन किया जायेगा. बताते चलें कि हलई बाजार में साल 1983 में एक छोटे से कमरे में इसकी स्थापना हुई थी. तत्कालीन एसपी तेग बहादुर सिंह द्वारा इसका उद्घाटन किया गया था. काफी दिनों तक छोटे कमरे में संचालित होने के बाद 1997 में चकलालशाही चौक पर किराए के भवन में इसे बाढ़ के कारण स्थानांतरित किया गया था. काफी दिनों से यह जर्जर भवन में संचालित है. न तो यहां पुलिस कर्मियों के ठहरने के लिए कोई जगह है और न ही मालखाने की कोई व्यवस्था. सिरस्ता और हाजत की हालत बेहद दयनीय है. फिर भी पुलिसकर्मियों द्वारा किसी तरह परेशानी झेल कर ड्यूटी बखूबी निभाई जा रही है. गाड़ियों के रखने की जगह नहीं होने की वजह से धूप और बरसात में गाड़ियां सड़कर बर्बाद हो रही है. इस नया थाना भवन के बन जाने से अब सारी सहूलियतें पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय लोगों को मिलेगी. बताया जाता है कि थाना भवन के निर्माण को लेकर काफी जद्दोजहद किया गया था. अब हलई थाना का मॉडल भवन बनठन कर तैयार है. इसी महीने इसका उद्घाटन किया जा सकता है. डीएसपी श्री मेघावी ने बताया कि पटोरी और हलई थाना के भवन का निर्माण का पूर्ण होने को है. थाना भवन के शुरू हो जाने से काफी सहूलियत बढ़ जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >