Samastipur News:समस्तीपुर : हिंद की चादर के नाम से विख्यात सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर का 350 वां शहीदी दिवस गुरुपर्व मंगलवार को समस्तीपुर गुरुद्वारा में श्रद्धापूर्वक मनाया जायेगा. शहीदी पर्व के अवसर पर समस्तीपुर गुरुद्वारा में तीन दिनों से विशेष आयोजन हो रहे हैं. इस अवसर पर दूसरे दिन भी गुरुद्वारा साहिब के बाहर गुरु का लंगर राहगीरों के लिए लगाया गया. इसमें लोगों ने गुरु का प्रसाद ग्रहण किया. इसमें इन्द्रजीत सिंह, रामिन्दर सिंह, सचिन भटेजा ने सेवा की. प्रबंधक कमेटी के पपिन्दर सिंह, हरजीत सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, परमजीत सिंह व सचिन भटेजा ने बताया के गुरु का जीवन साहस बलिदान और त्याग का प्रतीक है. उनकी शहीदी हमें न्याय समानता और मानवाधिकारों के लिए खड़े रहने की प्रेरणा देती है. गुरु महाराज का शहीदी गुरुपर्व मनाया जा रहा है. जिसमें स्त्री साद संगत के द्वारा सुखमनी साहिब का पाठ रोजाना की तरह होगा. कीर्तन दरबार सजेगा. जिसमें भाई सुरजीत सिंह, हरदमन सिंह के द्वारा शब्द कीर्तन किया जायेगा. गुरु का लंगर का भी होगा आयोजन होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
