इस वर्ष दलहनी व तिलहनी पर सरकार का अधिक जोर

जिला स्तरीय रबी महाअभियान के तहत कर्मशाला का आयोजन जननायक कर्पूरी सभागार किया गया.

समस्तीपुर : जिला स्तरीय रबी महाअभियान के तहत कर्मशाला का आयोजन जननायक कर्पूरी सभागार किया गया. जिला स्तरीय रबी महाअभियान कार्यक्रम का उद्घाटन संजयनाथ त्रिपाठी संयुक्त निदेशक शस्य, दरभंगा, दिनकर प्रसाद सिंह जिला कृषि पदाधिकारी, डॉ. आरके तिवारी कार्यक्रम सामान्य कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली, सभी सहायक निदेशक, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सभी वैज्ञानिकों ने मिलकर संयुक्त रूप से किया. स्वागत भाषण के बाद जिला कृषि पदाधिकारी ने रबी वित्तीय वर्ष के लिए संचालित कृषि विभाग की योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया और बहुत सक्रिय तरीके से प्रसार नीति के साथ किसानों के बीच में योजनाओं को प्रसारित करने पर जोर दिया. इसके बाद संयुक्त निदेशक शस्य दरभंगा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार का जोर इस वित्तीय वर्ष में दलहनी और तिलहनी फसलों पर विशेष रूप से है. इसलिए किसानों को दलहनी और तिलहनी फसलें लगाने के लिए विशेष जोर देने की जरूरत है.

रबी महाअभियान के तहत कर्मशाला आयोजित

जिससे बिहार दलहन और तिलहन में मजबूत हो सके. साथ-साथ सभी पदाधिकारी और प्रसार कर्मियों को किसानों के बीच में जाकर संबंध स्थापित करने की जरूरत है. जिससे सरकार के द्वारा चलाई जा रही किसान कल्याणकारी योजनाएं किसानों तक ससमय पहुंच सके. डॉ. आरके तिवारी कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली ने जीरो टिलेज मशीन से गेहूं लगाने पर जोर दिया. कृषि वैज्ञानिक भारतीय उपाध्याय ने गेहूं में उगने वाले खरपतवार प्रबंधन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. डॉक्टर धीरू तिवारी ने उद्यान विभाग से संबंधित आम के कटाई छंटाई पर विशेष जोर दिया. जिससे आम के पौधे में कटाई छटाई के उपरांत अधिक फलन प्राप्त हो सके. कार्यक्रम में उप परियोजना निदेशक आत्मा गंगेश कुमार चौधरी, सहायक निदेशक उद्यान, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण, सहायक निदेशक रसायन, सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, सभी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सभी कृषि सामना, सभी सहायक तकनीकी प्रबंधक, सभी किसान सलाहकारों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >