गोरखपुर- नरकटियागंज सवारी गाड़ी अब बढ़नी तक

बढ़नी स्टेशन पर अनुरक्षण कराने के बाद 05095 नरकटियागंज-गोरखपुर सवारी गाड़ी एवं 05040 गोरखपुर-नरकटियागंज सवारी गाड़ी का मार्ग विस्तार बढ़नी तक तीन जुलाई से किया जायेगा.

समस्तीपुर : बढ़नी स्टेशन पर अनुरक्षण कराने के बाद 05095 नरकटियागंज-गोरखपुर सवारी गाड़ी एवं 05040 गोरखपुर-नरकटियागंज सवारी गाड़ी का मार्ग विस्तार बढ़नी तक तीन जुलाई से किया जायेगा. गाड़ी 05095/05040 नरकटियागंज-गोरखपुर-नरकटियागंज सवारी (प्रतिदिन) और गाड़ी 05040 गोरखपुर से 4 जुलाई से (प्रतिदिन) विस्तार कर के चलेगी. गोरखपुर के बाद यह ट्रेन नकहाजंगल, मानीराम, पीपीगंज, कम्पियरगंज, आनन्दनगर, बृजमनगंज, उस्का बाजार, सिद्धार्थनगर, चिल्हिया, शोहरतगढ़, परसा, बढ़नी स्टेशन पर स्टॉपेज दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >