Samastipur News:फिर से चलेगी जननायक सहित चार जोड़ी ट्रेनें

तीसरी लाइन के प्रावधान एवं गोरखपुर जं. स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के परिप्रेक्ष्य में रद्द की गई 4 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन पुनर्बहाल किया है.

Samastipur News:समस्तीपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा कुसम्ही-गोरखपुर कैंट-गोरखपुर जं.-डोमिनगढ़ तीसरी लाइन निर्माण परियोजना के अन्तर्गत गोरखपुर जं.-गोरखपुर कैंट के मध्य तीसरी लाइन के प्रावधान एवं गोरखपुर जं. स्टेशन की यार्ड रिमॉडलिंग के परिप्रेक्ष्य में रद्द की गई 4 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन पुनर्बहाल किया है. दरभंगा से 16 अप्रैल से 4 मई तक खुलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-वाराणसी-सुलतानपुर-लखनऊ-रोज़ा के रास्ते चलायी जायेगी. अमृतसर से 18 अप्रैल से 4 मई तक खुलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रोज़ा-लखनऊ-सुलतानपुर-वाराणसी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी. रक्सौल से 16 अप्रैल से 3 मई तक खुलने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सगौली-मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-वाराणसी-सुलतानपुर-लखनऊ -रोज़ा के रास्ते चलाई जायेगी. आनन्द विहार टर्मिनस से 15 अप्रैल से 4 मई तक खुलनेे वाली 15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रोज़ा-लखनऊ-सुलतानपुर-वाराणसी जं-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर-सगौली के रास्ते चलाई जायेगी. सहरसा से 27 अप्रैल को खुलनेे वाली 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-वाराणसी-सुलतानपुर-लखनऊ-रोज़ा के रास्ते चलाई जायेगी. अमृतसर से 28 अप्रैल को खुलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रोज़ा-लखनऊ-सुलतानपुर-वाराणसी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी. दरभंगा से 3 मई को खुलनेे वाली 22551 दरभंगा-जलंधर सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-वाराणसी-सुलतानपुर-लखनऊ-रोज़ा के रास्ते चलाई जायेगी. जलंधर सिटी से 4 मई को खुलने वाली 22552 जलंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रोज़ा-लखनऊ-सुलतानपुर-वाराणसी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी के रास्ते चलाई जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >