Samastipur News:ताजपुर : प्रखंड के रामपुर महेशपुर पंचायत के वार्ड 11 में विशुन साह के खेत से नहर पुल होते हुए रामलखन राय के खेत की ओर जाने वाली पीसीसी सड़क का उद्घाटन एवं कोठिया पंचायत के वार्ड 4 जल मीनार के समीप सामुदायिक भवन का शिलान्यास विधायक रणविजय साहू ने किया. मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष नूर आलम, मुखिया धर्मेंद्र कुमार, पवन सिंह, महेश कुमार, पवन कुमार गुप्ता, राम उद्गार चौरसिया, रामवृक्ष चौरसिया, अशोक कुमार, पंसस प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
