Samastipur News:पुनरीक्षण कार्य की अवधि पर पूर्व विधायक ने उठाये सवाल

मतदाता सूची पुनरीक्षण कराने के फैसले पर घमासान मचा हुआ है. राजद ने विरोध करते हुए इसे गरीबों को वोट देने से रोकने की साजिश बताया है.

Samastipur News:हसनपुर : मतदाता सूची पुनरीक्षण कराने के फैसले पर घमासान मचा हुआ है. राजद ने विरोध करते हुए इसे गरीबों को वोट देने से रोकने की साजिश बताया है. हसनपुर के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने कहा है कि महाराष्ट्र चुनाव के बाद से ही मतदाता सूची को लेकर सवाल उठ रहे हैं. अब तक चुनाव आयोग की ओर से इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है. अब अगर चुनाव आयोग बिहार में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मतदाता सूची में संशोधन के नियमों में कुछ बदलाव करता है तो उसे पहले जनता और सभी हितधारकों को विश्वास में लेना चाहिए. पूर्व विधायक ने कहा है कि पिछली बार जो काम 2 साल में हुआ था इस बार इसे 25 दिन में कैसे पूरा किया जायेगा. केंद्र सरकार 25 दिनों में जातीय जनगणना करा लेती है. कहा कि चुनाव आयोग वोटरबंदी कर रही है. आयोग को जनता को भरोसा दिलाना होगा कि यह प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और त्रुटिरहित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >