Samastipur News:रनिंग रूम में खाना बंद, लोको पायलट उपवास पर

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की ओर से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष चल रहे सामूहिक उपवास का कार्यक्रम दूसरे दिन भी जारी है.

Samastipur News:समस्तीपुर : ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की ओर से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष चल रहे सामूहिक उपवास का कार्यक्रम दूसरे दिन भी जारी है. समस्तीपुर मंडल के समस्त लोको पायलट भूखे रहकर गाड़ी परिचालन कर रहे हैं. ड्यूटी एवं अपने विश्राम के समय से थोड़ा सा समय निकाल कर अपनी मांग उठा रहे हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय उपाध्यक्ष रंजीत कुमार ने की. मंडल के किसी भी रनिंग रूम में खाना नहीं बन रहा है. सभी लोको पायलट ने अपने विश्राम गृह यानि रनिंग रूम में सामूहिक रूप से खाना बनवाने एवं खाना खाने का त्याग किया है. संबधित ज्ञापन 4 दिसंबर को डीआरएम के माध्यम से रेल प्रशासन को सौंपा जायेगा. मौके पर रोशन कुमार सिंह, शशिरंजन कुमार, सोहन यादव, पीसी बादल, रत्नेश सिंह, निर्दोष कुमार, मन्द बैंग, उमाशंकर चौगल, अशोक कुमार, अमित कुमार राम, अजय कुमार, प्रवीण, कमल कुमार, आरके रंजन, विक्रम वर्मा, चंदन, श्याम सुंदर, सचिन शर्मा, नरेन्द्र महतो, नवीन, अभिषेक, विनोद कुमार, ऋषिकेश कुमार, संजीव कुमार, हरिनाथ ठाकुर आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >