Samastipur News:अग्निपीडितों को मिली सरकारी सहायता राशि

प्रखंड क्षेत्र के महिसारी पंचायत वार्ड आठ में शुक्रवार को पांच घरों में अचानक लगी आग से पीड़ितों को सरकारी सहायता राशि दी गई है.

Samastipur News: उजियारपुर : प्रखंड क्षेत्र के महिसारी पंचायत वार्ड आठ में शुक्रवार को पांच घरों में अचानक लगी आग से पीड़ितों को सरकारी सहायता राशि दी गई है. यह जानकारी सीओ आकाश कुमार ने दी है. उन्होंने बताया कि शनिवार को सभी पीड़ितों को बारह-बारह हजार रुपये का चेक व पोलीथीन सीट दिया गया है. पीड़ितों में यदुनंदन सिंह के पुत्र सीताराम सिंह, राम कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, सीताराम सिंह के पुत्र नवीन कुमार व अरविंद कुमार शामिल हैं. बताते चलें कि शुक्रवार की शाम अचानक लगी आग से पांच घर जलकर खाक हो गये थे. इसमें लाखों रुपये मूल्य के बर्तन, कपड़े, अनाज आदि जल गये थे. मौके पर राजस्व कर्मचारी शंभू प्रसाद, मुखिया श्रवण पासवान सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >