Samastipur News:21 महीने बाद प्राथमिकी दर्ज, पूर्व मुखिया समेत चार नामजद

प्रखण्ड अंतर्गत खास टभका उत्तर पंचायत के डीह टभका गांव के एक घटना की प्राथमिकी 21 महीने बाद एससी एसटी थाना में कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई गई है

Samastipur News:विभूतिपुर : प्रखण्ड अंतर्गत खास टभका उत्तर पंचायत के डीह टभका गांव के एक घटना की प्राथमिकी 21 महीने बाद एससी एसटी थाना में कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई गई है. बताया जाता है कि गांव के राजाबाबू महतो के साथ 26 मार्च 2024 को आरोपियों के द्वारा मारपीट की गयी थी. इस घटना में जख्मी क पैर की हड्डी टूट जाने के कारण पैर में स्टील सेट हुआ. जब राजा बाबू महतो ने अनुसूचित जाति जनजाति थाना समस्तीपुर में आवेदन दिया तो केस दर्ज नहीं हो सका. तब राजा बाबू ने विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति एवं जनजाति समस्तीपुर के समक्ष अपना अभियोग पत्र दायर किया जो करीब 21 माह बाद रंग लाया. विशेष न्यायाधीश के आदेश पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति थाना में केस दर्ज किया गया. अभियोग पत्र में राजा बाबू महतो के द्वारा कहा गया है कि पूर्व में चल रहे मुकदमे को उठाने के दबाव को लेकर पूर्व मुखिया एवं उनके समर्थकों के द्वारा उसके साथ बेहरमी से मारपीट की गयी. पूर्व मुखिया के भतीजा ने फोन पर भी गालीगलौज की थी. जिसकी रिकार्डिंग आज भी है. इस मामले में पूर्व मुखिया दिलीप कुमार राय, उसका भतीजा समित कुमार राय, अमित कुमार राय एवं समर्थक आसिक कुमार राय समेत 4-5अज्ञात व्यक्तियों को भी नामजद किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >