Samastipur News:आपसी विवाद में मारपीट, पुलिस से शिकायत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गयी. इस दौरान एक पक्ष के लोगों के दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला करते हुए एक व्यक्ति को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया

Samastipur News: समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गयी. इस दौरान एक पक्ष के लोगों के दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला करते हुए एक व्यक्ति को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. जख्मी की पहचान हकीमाबाद वार्ड 05 निवासी महेश प्रसाद राय और उसकी पत्नी जानकी देवी के रुप में हुई है. घटना के संबंध में पीड़ित ने पुलिस को एक आवेदन देकर मारपीट की शिकायत की. बताया कि बीते 1 नवम्बर की हरवे हथियार से लैश पड़ोस के कतिपय लोगों ने घर में धुसकर जानलेवा हमला कर दिया. परिवार के सदस्यों से मारपीट की और घर के अंदर सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घर से 28 हजार रुपये लूट लिया. शोर शराबे की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग एकत्रित हुए. इसके बाद बदमाश भाग निकला. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की जांच कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >