Samastipur News:रेल कारखाना में पीओएच डब्बा निर्माण शुरू कराने को लेकर अनशन शुरू

रेल विस्तार एवं विकास मंच के बैनर तले सोमवार से रेल कारखाना पर उपेंद्र राय, रामविनोद पासवान एवं अशोक राय ने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है

Samastipur News:समस्तीपुर : रेल विस्तार एवं विकास मंच के बैनर तले सोमवार से रेल कारखाना पर उपेंद्र राय, रामविनोद पासवान एवं अशोक राय ने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है. मौके पर सत्यनारायण सिंह की अध्यक्षता में सभा हुई. संचालन सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया. संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि रेल प्रशासन माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करे. रेल अस्पताल को केंद्रीय अस्पताल का दर्जा दे. मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने कहा कि कर्पूरीग्राम-ताजपुर-महुआ-भगवानपुर, केबल स्थान-कर्पूरीग्राम, दलसिंहसराय-पटोरी नई रेल लाइन योजना की मंजूरी सरकार को देनी ही होगी. राजद नेता राकेश ठाकुर ने कहा कि समस्तीपुर चीनी मिल, पेपर मिल की तरह रेल प्रशासन समस्तीपुर रेल कारखाना को खत्म करने की साजिश कर रही है. रेल विस्तार एवं विकास मंच रेल प्रशासन के इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी. जब पीओएच डब्बा निर्माण के लिए बजट सत्र 2016-17 में 63 करोड़ 82 लाख 57 हजार रूपये आवंटन हुआ, रुपये निकासी भी की गई. फिर डब्बा निर्माण कार्य की शुरुआत क्यों नहीं हुई. मौके पर भाकपा माले के जीबछ पासवान, साधुशरण यादव, शाहीद हुसैन, मो. अकबर अली, माकपा के रघुनाथ राय, भाकपा के सुधीर कुमार देव, अनिल कुमार, रामविलास शर्मा, कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह हजारी, सुरेंद्र राम, राजेंद्र राय, अरुण कुमार, मनोज कुमार राय, राजेंद्र राय, अरुण कुमार, सुशील कुमार राय, अनिल कुमार राय, रेलकर्मी अरविंद कुमार, पिंकू पासवान, ट्रेड यूनियन नेता संतोष कुमार निराला, मिथिलेश कुमार राय, अविनाश कुमार, शंकर राय, मदन मंडल, शंकर प्रसाद साह, चंदन सहनी, शंकर राम आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >