Samastipur News: समस्तीपुर: रसायनिक खाद की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता एवं बड़े पैमाने पर हो रहे कालाबाजारी के खिलाफ बिहार राज्य किसान सभा किसान कौंसिल ने बिहार के कृषि मंत्री सह उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का पुतला दहन किया. दर्जनों किसानों ने पुतला के साथ जिला कार्यालय से जुलूस निकाला. यह शहर विभिन्न मार्गों से होते हुए नारों के साथ स्टेशन चौक गांधी स्मारक स्थल पहुंचा. रामलगन राय की अध्यक्षता में सभा हुई. सभा को सम्बोधित करते हुए जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह ने कहा कि राज्य सरकार व केंद्र सरकार के गलत कृषि एवं भंडारन नीतियों के कारण जिले में बड़े दुकानदार द्वारा रासायनिक खाद यूरिया, पोटाश, डीएपी की कालाबाजारी हो रही है. जिसके कारण किसानों को काफी ऊंचे दामों में खरीदने पर मजबूर हो रहे हैं. मौके पर रामाश्रय महतो, दिनेश पासवान, गणेश महतो, राकेश पासवान, गन्नौर पासवान, लाल बाबू, देवेंद्र कुमार, अनिल कुमार श्रीवास्तव, विगन पटेल आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
