Samastipur News:जीईसी समस्तीपुर में अभियंत्रण दिवस सम्पन्न

प्रखंड के नरघोघी स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में अभियंत्रण दिवस मनाया गया.

Samastipur News:सरायरंजन : प्रखंड के नरघोघी स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में अभियंत्रण दिवस मनाया गया. असिमो क्लब ने आयोजन किया था. शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आरएम तुगनायत ने किया. प्राचार्य ने इस वर्ष अभियंत्रण दिवस का थीम नवचार, स्थिरता एवं डिजिटल परिवर्तन पर छात्रों को विस्तृत रूप से संबोधित किया. उन्होंने छात्रों को सृजनशीलता, नवाचार और समस्या समाधान की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया. कुमार सागर और अजीत कुमार ने अभियंताओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला. समारोह का मुख्य आकर्षण तकनीकी प्रश्न मंजूषा प्रतियोगिता रही. इसमें 150 से अधिक छात्रों ने भाग लिया. मौके पर एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >