Samastipur News: सिंघिया : एसडीओ ने मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य व विधानसभा निर्वाचन से संबंधित कार्यों के सफल व कर्तव्यनिष्ठ संपादन के लिए सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी और निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त अन्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है. सम्मानित होने वाले पदाधिकारियों में विवेक रंजन, सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी ललन कुमार सिंह, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी विष्णुदेव बैठा, सेक्टर पदाधिकारी रंजीत कुमार साहू, सेक्टर पदाधिकारी मनोज कुमार साफी शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
