वाहन की ठोकर से बुजुर्ग की मौत

थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती गांव में रविवार की शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई.

मोहिउद्दीननगर . थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती गांव में रविवार की शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. जिसकी पहचान गांव के ही स्व.बालेश्वर राय के पुत्र राम विरंजन राय उर्फ बिड़ला (72) रुप में की गई है. बताया जाता है कि बुजुर्ग अपने घर के पास सड़क पार कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया. जहां वे बुरी तरह जख्मी हो गये. घटना को अंजाम देकर वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. स्थानीय स्तर पर बुजुर्ग की चिकित्सा कराई गई. किंतु चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अचानक हुई बुजुर्ग की मौत से स्वजनों के बीच मातमी सन्नाटा पसर गया. इधर,सोमवार को विधायक राजेश कुमार सिंह के प्रतिनिधि रवीश कुमार सिंह परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, मदन झा, गंगा चौधरी, गंगा सागर राय, शिक्षक गुंजन राय, समाजसेवी अरुण कुमार राय मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >