राह चलते बाइक सवार से नोकझोंक कर रहे नशेड़ी को ग्रामीणों ने दबोचा

कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रामी गांव के समीप गरुआरा चौर में गुरुवार देर शाम राह चलते बाइक सवार से नोकझोंक कर रहे एक युवक को स्थानीय ग्रामीणों ने दबोचा लिया.

समस्तीपुर: कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रामी गांव के समीप गरुआरा चौर में गुरुवार देर शाम राह चलते बाइक सवार से नोकझोंक कर रहे एक युवक को स्थानीय ग्रामीणों ने दबोचा लिया. पकड़े गये युवक को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है. उसकी युवक की पहचान वैनी थाना क्षेत्र के मुजौना गांव के अनिल मिश्रा के पुत्र राजू कुमार मिश्रा के रूप में बताई गई है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि देर शाम स्थानीय गरुआरा चौर के समीप उक्त आरोपित अपने दो तीन सहयोगियों के साथ नशे की हालत में एक बाइक सवार युवक से नोकझोंक कर रहा था. पीड़ित बाइक सवार को ऐसा प्रतीत हुआ कि आरोपित सभी बाइक छिनने या लूटपाट का प्रयास कर रहे हैं. इस दौरान पीड़ित ने शोर मचाया. जिसके बाद वहां स्थानीय ग्रामीण एकत्रित हो गए और एक युवक को दबोच लिया. जबकि, उसके दो अन्य व्यक्ति वहां से भाग निकला. ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी और पकड़े गये आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मेडिकल जांच में पकड़े गए आरोपित के नशे की पुष्टि हुई है. उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पकड़े गए आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >