Samastipur News:अनजान लोगों से ट्रेन व टिकट की नहीं ले जानकारी

टिकट टेंपरिंग व दलालों पर शिकंजा कसने को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल में विभिन्न स्टेशनों पर जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की है.

Samastipur News:समस्तीपुर : टिकट टेंपरिंग व दलालों पर शिकंजा कसने को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल में विभिन्न स्टेशनों पर जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की है. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वाणिज्य विभाग यात्रियों को ऐसे लोगों से बचकर रहने की जानकारी दी जा रही है. रविवार को डीसीआई दिलीप कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया. अभियान में यात्रियों को बताया गया कि टिकट काउंटर पर टिकट लेते समय अपने टिकट और पैसे की जांच कर लें. टिकट काउंटर छोड़ने से पहले टिकट पर लिखी प्रत्येक महत्वपूर्ण जानकारी को पढ़ लें. कोई समस्या होने पर अविलंब उस टिकट काउंटर पर ही संपर्क करें. टिकट काउंटर पर समाधान नहीं मिलने पर वाणिज्य अधीक्षक, स्टेशन अधीक्षक से संपर्क करें. भीड़- भाड़ होने पर टिकट दलाल अथवा धोखेबाज सक्रिय हो जाते हैं. इनसे विशेष सावधान रहें. टिकट दलाल भोले-भाले लोगो को फर्जी टिकट बेचकर धोखाधड़ी करते हैं. कई बार भोले-भाले लोग टिकट में कुछ समझ नहीं आने पर अगर अनजान व्यक्ति, टिकट दलाल को अपना टिकट दिखा देते हैं तो ये लोग उनका असली टिकट रख लेते हैं. जाली नकली टिकट पकड़ा देते हैं. जिससे यात्री परेशान होते हैं. टिकट की जानकारी के लिए टिकट काउंटर व ट्रेन की जानकारी के लिए पूछताछ, सहयोग काउंटर से ही संपर्क करें. किसी अन्य अनजान व्यक्तियों से जानकारी लेने का प्रयास न करें. टिकट केवल टीटीई को ही दिखाये. इस तरह की कोई भी गड़बड़ी किसी भी यात्री को दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत स्टेशन पर वाणिज्य अधीक्षक, सहयोग काउंटर, पूछताछ काउंटर, वाणिज्य नियंत्रण कक्ष, समस्तीपुर को मोबाइल संख्या पर तुरंत दें. ताकि जल्द से कार्रवाई की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >