समस्तीपुर: पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का डीएम ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

समस्तीपुर के पटेल मैदान में डीएम रोशन कुशवाहा ने क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन किया। इससे खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास और खेल सुविधाएं मिलेंगी।

Samastipur Pitch Roller: साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त प्रयासों से बुधवार को पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा किया गया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे.

खेल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने की पहल

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि जिले में खेल सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है. आधुनिक खेल संसाधनों के विकास से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास का अवसर मिलेगा तथा जिले की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध होगा.

नियमित रखरखाव से प्रतियोगिताओं के आयोजन में मिलेगी मदद

उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि क्रिकेट पिच रोलर उपलब्ध होने से पटेल मैदान की पिचों का गुणवत्तापूर्ण रखरखाव संभव हो सकेगा:

  • पिचों के नियमित रख-रखाव से खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण खेल सुविधा प्राप्त होगी.
  • जिला एवं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में आसानी होगी.
  • सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने यह रोलर उपलब्ध कराया है.

कंपनी के अधिकारियों ने भविष्य में भी जनहित और खेल प्रोत्साहन के कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया. कार्यक्रम में अधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. इस मौके पर विद्युत कंपनी के अधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी, खेल प्रेमी और खिलाड़ी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: समस्तीपुर: डीएम रोशन कुशवाहा ने नवनिर्मित खेल भवन का किया निरीक्षण, शीघ्र संचालन का दिया निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Girija nandan sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >