नये सत्र की योजनाओं पर अभिभावकों के साथ चर्चा

नप क्षेत्र के मध्य विद्यालय हसनपुर सूरत में शिक्षक-अभिभावक बैठक हुई.

शाहपुर पटोरी . नप क्षेत्र के मध्य विद्यालय हसनपुर सूरत में शिक्षक-अभिभावक बैठक हुई. अध्यक्षता एचएम संजीव कुमार जायसवाल ने की. शिक्षक दीपक कुमार, अजय कुमार, प्रभास कुमार, विकल्प कुमार, अनिरुद्ध कुमार, कुमारी शेफाली, अनामिका कुमारी, उर्मिला कुमारी, सरिता सिंह, कंचन लता, रीना कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रखतू सदा आदि की मौजूदगी में सत्र 2025-26 के सिलेबस, करिकुलम एवं कई अन्य योजनाओं पर गहन विचार किया गया. एचएम ने बताया कि इस विद्यालय में वर्ग 1 एवं 2 की ””””प्ले वे मेथड”””” से पढ़ाई होती है. यह बच्चों को पढ़ाने की नवीन एवं प्रभावी शिक्षण है. इसमें बच्चे खेलते हुए बेहतरीन और स्वाभाविक रूप से सीखते हैं. बच्चे सीखी गई बातें लंबे समय तक याद रखते हैं. इससे बच्चे अपनी पढ़ाई बिना दबाव के अपने अनुभवों एवं क्रियाओं से करते हैं. उन्होंने बताया कि इस स्कूल का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक विकास करना है. यहां केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है. स्कूल में बच्चों के लिए मजबूत शैक्षणिक नींव डाला जाती है. सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उन्हें अपनी संस्कृति एवं परंपराओं की जानकारी मिलती है. अभिभावक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि स्कूल आने से उनका लड़का पढ़ाई के प्रति जागरूक हुआ है. अभिभावक लक्ष्मण राय ने कहा कि इस स्कूल से बच्चे अच्छे संस्कार एवं संस्कृति सीख रहे हैं. अभिभावक पवन रजक ने कहा कि बच्चों को स्कूल का माहौल घर जैसा लगता है. अभिभावक लक्ष्मी देवी ने कहा कि स्कूल आने से बच्ची दूसरे बच्चियों से अधिक फ्रेंडली हो रही है. वहीं कुंती देवी ने कहा कि बच्चे को इस स्कूल में इतना अधिक मन लगता है कि वह रविवार को भी स्कूल आना चाहता है. मुकेश सिंह ने कहा कि इस स्कूल में नामांकन से बच्चा समय पर खाना-पीना ठीक से कर लेता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >