Samastipur News:सामुदायिक भवन के अधिग्रहण पर गरीबों ने जतायी नाराजगी

वर्षों से ही सामाजिक व सांस्कृतिक अनुष्ठान व कार्य का केंद्र सामुदायिक भवन के अधिग्रहण पर सैंकड़ों परिवार का गुस्सा फूट पड़ा.

Samastipur News: मोहिउद्दीननगर : वर्षों से ही सामाजिक व सांस्कृतिक अनुष्ठान व कार्य का केंद्र सामुदायिक भवन के अधिग्रहण पर सैंकड़ों परिवार का गुस्सा फूट पड़ा. सबों ने पहले अंचल कार्यालय पर नाराजगी प्रकट की. अधिकारी ने नहीं सुनी तब एसडीएम यहां फरियाद लेकर पहुंच गये. मामला मोहिउद्दीननगर प्रखंड के मदुदाबाद का है. बताया जाता है कि यहां वार्ड चार में स्थित सामुदायिक भवन अनुसूचित जाति के सैकड़ों परिवार के लिए सामाजिक व सांस्कृतिक एवं धार्मिक अवसरों पर पारंपरिक अनुष्ठान या कार्य को सम्पन्न किए जाने का महत्वपूर्ण भवन रहा है. गरीब परिवार महंगे किराए के विवाह भवन व होटलों से मायूस हो अपने उत्सवों को इसी सामुदायिक भवन में सम्पन्न करते आये हैं. इसका निर्माण वर्ष 2005 में जिला परिषद योजना मद की राशि से कराया गया था. वर्ष 2022 में बिना स्थानीय सामाजिक अनुमति या सहमति से अंचल कार्यालय ने इसे अधिग्रहण कर लिया है. फलस्वरूप यहां के गरीब वर्ग पूर्व के जैसे इस भवन का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं. इससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है. गुस्साए लोगों ने पटोरी के एसडीएम विकास पांडेय को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर सामुदायिक भवन का उपयोग खास अवसरों पर करने की अभिलाषा जतायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >