एनडीए सरकार में विकास परिवर्तन के नये युग की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का तीसरा कार्यकाल राष्ट्र की राजनीति और विकास पथ में परिवर्तन के नये युग की शुरुआत है.

समस्तीपुर . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का तीसरा कार्यकाल राष्ट्र की राजनीति और विकास पथ में परिवर्तन के नये युग की शुरूआत है. एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक, वक्फ संशोधन विधेयक, एक राष्ट्र एक सब्सक्रिप्शन, आयकर छूट सीमा को बढ़ाकर 12 लाख रुपये तक करने से करदाताओं को राहत जैसे कई निर्णय राजनीतिक और सामाजिक विमर्श की गतिशीलता को बदलने की क्षमता रखते हैं. उक्त बातें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमृता भूषण ने कही. वह गुरुवार को बीजेपी जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में एनडीए की निर्णायक जीत ने पुनः स्थापित कर दिया है कि भारतीय मतदाता नकारात्मक और भ्रम फैलाने वाले को स्वीकार नहीं करेगा. बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव में बड़ी बहुमत से फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनेगा. एनडीए ने महिलाओं को जितना सम्मान दिया. किसी पार्टी ने उन विषयों पर कभी विचार भी नहीं किया. चाहे वह महिलाओं की सुरक्षा हो या आरक्षण, हर घर शौचालय, शिक्षा, स्वास्थ्य. एनडीए महिला के अधिकारों और सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है. इससे पूर्व स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव की तैयारी को लेकर संगठनात्मक बैठक हुई. इसमें आगामी चुनाव को लेकर कार्ययोजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया. मौके पर भाजपा उत्तरी मंडल के जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, दक्षिणी मंडल के जिलाध्यक्ष शशिधर झा, विधायक वीरेंद्र पासवान, भीम साहू, सुशील कुमार चौधरी, शशिकांत आनंद, विमला सिंह, प्रो शील राय, पलटन राम, सुनील कुमार गुप्ता, सुरेश राय, सुनील कुमार गुप्ता, अरविंद कुशवाहा, मुकेश कुमार सिंह, सुनील कुमार राय आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >