डिप्टी कलेक्टर की दरिंदगी: 50 लाख दहेज के बाद भी 20 लाख के लिए शिक्षिका पत्नी को पीटा, कराया गर्भपात

समस्तीपुर में वरीय उपसमाहर्ता और उनकी शिक्षिका पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद गहरा गया है। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Deputy Collector Harassment:  समस्तीपुर में प्रशासनिक ओहदे की आड़ में घरेलू हिंसा और बर्बरता का रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. जिले में पदस्थापित एक वरीय उपसमाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर) पर अपनी ही शिक्षिका पत्नी को दहेज के लिए अमानवीय तरीके से प्रताड़ित करने, बेरहमी से मारपीट कर गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज आरोप लगा है. कानून के रखवाले पर लगे इस घिनौने आरोप के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.

50 लाख देने के बाद भी 20 लाख की अतिरिक्त भूख

बुनियादी विद्यालय जगतसिंहपुर में कार्यरत शिक्षिका भावना कुमारी ने अपने पति वरीय उपसमाहर्ता संदीप झा, सास और ननद के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता का आरोप है कि 30 अप्रैल को हुई शादी में मायके वालों ने 50 लाख रुपये (25 लाख बैंक खाते से और 25 लाख नकद) सहित भारी मात्रा में जेवरात और सामान दिए थे. इसके बावजूद डिप्टी कलेक्टर पति की लालच खत्म नहीं हुई और वह अतिरिक्त 20 लाख रुपये की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक यातनाएं देने लगा.

गर्भावस्था में हैवानियत : बेरहमी से पीटा, गिरा दिया गर्भ

शिक्षिका ने अपनी प्राथमिकी में डिप्टी कलेक्टर पति की क्रूरता का पर्दाफाश करते हुए बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं:

  • गर्भपात की साजिश: पीड़िता का आरोप है कि अतिरिक्त दहेज न मिलने पर गर्भवती अवस्था में उसके साथ हैवानों की तरह मारपीट की गई, जिससे उसका गर्भपात हो गया.
  • साक्ष्य छिपाने का खेल: मामले को दबाने के लिए एक परिचित डॉक्टर से गुपचुप इलाज कराकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई.
  • जेवर छीने और दी धमकी: शिक्षिका के सारे गहने और जरूरी दस्तावेज छीनकर उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं.

बचाव में उतरे डिप्टी कलेक्टर ने दर्ज कराया चोरी का काउंटर केस

दूसरी तरफ, खुद को कानून के शिकंजे से बचाने के लिए वरीय उपसमाहर्ता संदीप झा ने भी पत्नी, सास समेत पांच लोगों पर सरकारी आवास से 15 लाख के जेवरात-नकदी चोरी और मारपीट का क्रॉस केस दर्ज कराया है. उन्होंने गर्भपात के आरोप को नकारते हुए इसे एक्टोपिक प्रेग्नेंसी की सर्जरी बताया है. पुलिस ने दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: योग सर्टिफिकेट का झांसा, होटल में दुष्कर्म, गर्भवती होने पर पंचायत में तय हुआ 10 लाख का जुर्माना



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >