Samastipur News:नमो भारत रैपिड ट्रेन के ठहराव की रखी मांग

दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर नमो भारत रैपिड रेल ट्रेन नंबर 94803/94804 के ठहराव की मांग मंडल रेल प्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर व मंडल महाप्रबंधक पूर्व हाजीपुर से की गयी है.

Samastipur News:दलसिंहसराय : दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर नमो भारत रैपिड रेल ट्रेन नंबर 94803/94804 के ठहराव की मांग मंडल रेल प्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर व मंडल महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेववे हाजीपुर से की गयी है. इसको लेकर जिला असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस संघ के जिलाध्यक्ष फैज अहमद फैज, सत्यनरायण सिंह, उदयकांत चौधरी, गोपाल प्रसाद, अवधेश कुमार ने मांग पत्र सौंपा है. उन्होंने बताया कि यह ट्रेन एक महत्वपूर्ण एवं तीव्र यात्री सेवा है. जिसका दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में ठहराव निर्धारित नहीं है. जिसके कारण क्षेत्र की आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन एक महत्वपूर्ण वाणिज्यिक,शैक्षणिक एवं घनी आबादी वाला क्षेत्र है. यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राए, श्रमिक, कर्मचारी, व्यापारी वर्ग एवं चिकित्सीय आवयश्कताओं के लिए यात्रियों का आवागमन निकटवर्ती एवं दूरस्थ शहरों की ओर सहित इस प्रदेश की राजधानी पटना होता रहता है. इसलिए नमो भारत रैपिड ट्रेन का दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >