Samastipur News:दिल्ली पुलिस ने की छापेमारी, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने रविवार की देर शाम सरायरंजन थाना क्षेत्र के शाहजादापुर गांव में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.

Samastipur News:सरायरंजन : दिल्ली पुलिस ने रविवार की देर शाम सरायरंजन थाना क्षेत्र के शाहजादापुर गांव में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. उसके बाद गिरफ्तार दोनों अपराधियों को दिल्ली ले जाया गया. गिरफ्तार दोनों साइबर अपराधी की पहचान शाहजादापुर गांव निवासी कौशिक ठाकुर एवं साकेत ठाकुर के रूप में की गई है. इस संबंध में दिल्ली पुलिस के टीम में शामिल एसआई दीपक आर्या ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस के पास साइबर फ्रॉड करने का मामला दर्ज हुआ था. मामला दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस जांच में जुटी. जांच के दौरान पता लगा कि दो युवक बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले हैं. उसके बाद वहां की पुलिस समस्तीपुर जिले के वरीय पदाधिकारी से बात कर सहयोग करने की बात कही. वहीं सरायरंजन थाना के एसआई आनंद सिंह के साथ दिल्ली पुलिस ने उक्त दोनों युवक के घर में छापेमारी कर गिरफ्तार किया. साथ में मल्टीपल एटीएम, चेकबुक एवं दो मोबाइल बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों गिरफ्तार युवक से पूछताछ की गई है. पूछताछ के क्रम में उन्होंने घटना में संलिप्त होने की बात बताई है. उन्होंने बताया कि दोनों युवकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत धारा 318, 112बी सहित चीटिंग आदि की धारा लगी है. वहीं दोनों गिरफ्तार युवक को समस्तीपुर कोर्ट में हाजिर कर रिमांड पर उसे दिल्ली ले जाया जा रहा है. जांच के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान तीन दिनों में कुल 729 साइबर अपराधी को विभिन्न जिलों एवं राज्यों से गिरफ्तार किया गया है. दर्जनों लोगों के खातों से लाखों रुपए उगाही की गई है. हालांकि अभी भी इस मामले में जांच जारी है. इसमें और लोगों के शामिल होने की संभावना जताई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >