Samastipur News:9 जुलाई के आगामी हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय

बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन समस्तीपुर अंचल कमेटी की बैठक बैद्यनाथ राय की अध्यक्षता में हुई.

Samastipur News: समस्तीपुर : बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन समस्तीपुर अंचल कमेटी की बैठक बैद्यनाथ राय की अध्यक्षता में हुई. जिलाध्यक्ष राम सागर पासवान पर्यवेक्षक थे. सम्बोधित करते हुए श्री पासवान ने कहा कि आज बिहार सरकार एवं केन्द्रीय सरकार की ओर से लगातार मजदूर विरोधी कानून बनाया जा रहा है. मजदूरों को काम के घंटे और अधिकार को समाप्त करने की साजिश की जा रही है. इसके खिलाफ खेतिहर मजदूर यूनियन 9 जुलाई को दो घंटै का चक्का जाम एवं आम हड़ताल करेगी. 28 जुलाई को प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी. इसमें सर्वसम्मति से 28 जुलाई तक लक्ष्य के अनुसार सदस्यता करने का फैसला लिया गया. बैठक को अंचल अध्यक्ष तिलक सहनी, लक्ष्मी पासवान, महेंद्र राय, बिगन पटेल आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >