Samastipur News:बैठक में आमलोगों को पार्टी से जोड़ने का निर्णय

भाजपा उत्तरी मंडल कार्यसमिति की बैठक माधोपुर में हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार साह ने की.

Samastipur News:विभूतिपुर : भाजपा उत्तरी मंडल कार्यसमिति की बैठक माधोपुर में हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार साह ने की. उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर जिलाध्यक्ष शशिधर झा, जिला महामंत्री अरविंद कुमार कुशवाहा व प्रो रामबहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से किया. संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री झा ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती है. देश के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है. जिला महामंत्री श्री कुशवाहा ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा. जनता के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना होगा. आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की. मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार साह ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी. जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना होगा. उनके समाधान के लिए काम करना होगा. बैठक में विधानसभा संयोजक सतीश झा, पूर्व प्रमुख रुपांजलि कुमारी, रायबहादुर सिंह, महामंत्री प्रमोद कुमार महतो, आलोक कुमार झा, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिंह, बसंत कुमार, कपिलेशर महतो, नीलम कुमारी, राकेश कुमार, दिलीप महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >