Samastipur News:पूसा में बूढ़ी गंडक नदी से उपलाता हुआ शव बरामद

थाना क्षेत्र के महमदा पंचायत स्थित वार्ड संख्या 4 में बूढ़ी गंडक नदी से एक उपलाता हुआ शव पूसा पुलिस ने बरामद किया है.

Samastipur News:पूसा : थाना क्षेत्र के महमदा पंचायत स्थित वार्ड संख्या 4 में बूढ़ी गंडक नदी से एक उपलाता हुआ शव पूसा पुलिस ने बरामद किया है. कुछ ग्रामीणों पुलिस को सूचना दी थी. थानाध्यक्ष रमेश कुमार एवं एएसआई कुमार सुधांशु ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से निकाल कर आवश्यक कागजी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिला स्थित महेंद्रवारा थाना क्षेत्र के तुलसी पासवान के 18 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है. वह कई वर्षों से मुजफ्फरपुर शहर के हवेली फास्टफूड के दुकान पर बतौर स्टाफ काम करता था. सोसल मीडिया पर मृतक के फोटो वायरल होने पर परिजन पूसा स्थित घटनास्थल पर पहुंच कर शव की कपड़े के आधार पर पहचान कर ली. थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक मुजफ्फरपुर जिला के हवेली फास्ट फूड के कर्मी के रूप में पहचान की गई है. शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन के हवाले कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >