समस्तीपुर: दलसिंहसराय शहर में जायसवाल समाज की ओर से श्रीबलभद्र एवं सहस्रबाहु अर्जुन पूजनोत्सव आयोजित किया गया. इस अवसर पर मनोकामना मंदिर से आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में शामिल झांकियां शहरवासियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं.
शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गयी. शोभायात्रा 33 नंबर रेलवे गुमटी होते हुए शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण कर काली चौक स्थित एक होटल पहुंची.
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन
समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और विधान पार्षद डॉ तरुण कुमार चौधरी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.
कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज को सशक्त बनाने के लिए एकजुट रहने का संदेश दिया. साथ ही समाज के विकास और उत्थान के लिए सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया.
बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे मौजूद
मौके पर पूर्व जिला जज न्यायाधीश नागेंद्रनाथ चौधरी, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, अशोक कुमार चौधरी, डॉ राजेश कुमार रौशन, डॉ वीरेंद्र मौर्य, राम भूषण चौधरी, मनोज कुमार जायसवाल, रामकृष्ण चौधरी, देवभूषण चौधरी, विक्रम जायसवाल, रीना जायसवाल, तेज नारायण चौधरी, प्रभात चौधरी, राजकमल, मिथलेश चौधरी, हेमंत आनंद, चंदन जायसवाल, उत्सव जायसवाल, प्रेम जायसवाल, माधव चौधरी, सौरभ जायसवाल, बसंत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, आरके ज्वेल सहित अन्य मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें
मुसरीघरारी में कार हादसे के बाद 25 किलो गांजा बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
