Samastipur: ननिहाल आई 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश में जुटी है.

Dalsinghsarai Rape Case: दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आई 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. परिजनों के अनुसार 20 अगस्त की रात करीब नौ बजे किशोरी घर के पास गली में खड़ी थी. इसी दौरान गांव के एक युवक ने उसे कथित तौर पर जबरन खींच लिया और दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

गली में खड़ी किशोरी को जबरन खींचने का आरोप

परिजनों के अनुसार किशोरी 20 अगस्त की रात करीब नौ बजे घर के पास गली में खड़ी थी. इसी दौरान नानी के गांव के एक युवक ने उसे कथित तौर पर जबरन खींच लिया.

आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद किशोरी ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी. इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस से संपर्क कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

प्राथमिकी दर्ज, आरोपी की तलाश में छापेमारी

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना को लेकर गांव में आक्रोश का माहौल बताया जा रहा है.

डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: करीमनगर चोरीकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार; ज्वेलरी दुकान से सोने-चांदी के जेवर बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunal Kumar Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >